बरवाअड्डा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन गुरु हमारे जीवन के पथप्रदर्शक होते हैं: शारदा सिंह

बरवाअड्डा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन

गुरु हमारे जीवन के पथप्रदर्शक होते हैं: शारदा सिंह

डीजे न्यूज, धनबाद: बरवाअड्डा स्थित दिव्य ज्योति नगर, उदयपुर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, धनबाद द्वारा बुधवार को श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्हें धार्मिक अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।
जिप अध्यक्ष ने कहा कि गुरु हमारे जीवन के पथप्रदर्शक होते हैं। उनके ज्ञान, संस्कार एवं मार्गदर्शन से ही व्यक्ति का जीवन प्रकाशमय बनता है। गुरु पूर्णिमा का पर्व हमें अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों के प्रसार एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं सद्भाव का संदेश देते हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top