सुरक्षा कर्मी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): टाटा स्टील सिजुआ ग्रुप के अधीन कार्यरत निजी सुरक्षा कंपनी एसआईएस (SIS) के सुरक्षा कर्मी सुनील पांडेय ने बुधवार को ईमानदारों की मिसाल पेश की। दरअसल वह ड्यूटी पर आ रहे थे। टाटा स्टील परिसर के न्यू वाशरी गेट के समीप उन्हें सड़क पर एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन पड़ा मिला। उन्होंने अपनी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए उक्त मोबाइल फोन को तत्काल टाटा स्टील के सिक्योरिटी विभाग में जमा करा दिया।
सिक्योरिटी विभाग द्वारा मोबाइल के स्वामी से संपर्क स्थापित कर आवश्यक सत्यापन के उपरांत मोबाइल फोन उसके वास्तविक मालिक को सुरक्षित रूप से वापस कर दिया गया।
सुनील पांडेय का यह कार्य उनकी ईमानदारी, जिम्मेदारी एवं उच्च नैतिक मूल्यों का उत्कृष्ट उदाहरण है तथा अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है।