गुरु पूर्णिमा के मौके पर चिकित्सक ने बांटे साड़ी
डीजे न्यूज, बलियापुर: गुरु पूर्णिमा के मौके पर बुधवार को बलियापुर के केंदुआटांड़ मोड़ के पास एक समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बलियापुर के चिकित्सक एके सिन्हा की ओर से जरूरतमंद महिलाओं के बीच वस्त्र का वितरण किया गया। उन्होंने 50 महिलाओं को साड़ी प्रदान किया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो आदि मौजूद थे।