जलजमाव की समस्या से परेशान हैं ग्रामीण
डीजे न्यूज, बलियापुर: सरैयाभिठा गांव के नीचे टोला में बरसात के दिनों जल जमाव से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। बरसात का पानी घर के बाहर बस्ती में जमा हो जाने तथा इसकी निकासी नहीं हो पाने से लोगों को घर से निकलने में काफी परेशानी होती है। पानी जमने से मिटृटी के घरों को क्षति पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। ग्रामीण सहदेव महतो, राहुल महतो आदि का कहना है कि जब तक बारिश का पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हो जाती लोगों की समस्या बनी रहेगी। ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया एवं बीडीओ से समस्या के निदान हेतु पहल की मांग की है।