उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय आमटाल परिसर में पौधरोपण
डीजे न्यूज, बलियापुर: उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय आमटाल परिसर में बुधवार को झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की ओर से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनेक फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए । समिति के संस्थापक बेंगु ठाकुर ने पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को पौध लगाने के लिए प्रेरित किया। मौके पर मुखिया संजय गोराई, भवानी बनर्जी, मुकुल चंद्र रोहीदास, परितोष घोषाल, सुजीत रंजन मुखर्जी, अशोक पाल, देवासी सरकार, डॉक्टर राजेश सिंह, दीपांकर गोराई के अलावा विद्यालय की शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।