तोपचांची की टीम बनीं जिला स्तरीय हाकी प्रतियोगिता के विजेता

तोपचांची की टीम बनीं जिला स्तरीय हाकी प्रतियोगिता के विजेता

डीजे न्यूज, धनबाद: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जिला स्कूल धनबाद में जिला स्तरीय जवाहरलाल हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक कुमार पांडे, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी जयकुमार, शारीरिक शिक्षक शिक्षक, विद्यालय प्रबंधक मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय धनबाद, सीता सिन्हा, शारीरिक शिक्षा शिक्षक धनबाद अंजली कुमारी, शारीरिक शिक्षा शिक्षक एसएसएलएनटी, धनबाद एवं प्रतिभागी बच्चियों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।
प्रतियोगिता में कुल पांच विद्यालयों के आठ टीमों ने हिस्सा लिया। अंडर 15 बालक वर्ग में कोई प्रतिभागी नहीं होने के कारण टीएपी प्लस टू उच्च विद्यालय तोपचांची को विजेता घोषित किया गया। अंदर 17 बालक वर्ग में टीएपी प्लस टू तोपचांची एवं मुख्यमंत्री उत्कृष्ट प्लस टू उच्च विद्यालय धनबाद, के बीच प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमें टीएपीप्लस टू विद्यालय तोपचांची एक जीरो से विजेता घोषित हुआ।
अंदर 17 बालिका वर्ग में प्रथम मैच मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, निरसा एवं मुख्यमंत्री उत्कृष्ट एस एस एल एन टी विद्यालय धनबाद के बीच खेला गया। जिसमें केजीबीवी निरशा की टीम ने एसएसएलएनटी धनबाद को दो जीरो से पराजित किया दूसरा मैच मुख्यमंत्री उत्कृष्ट जिला स्कूल धनबाद तथा पीएम श्री केजीबीवी बलियापुर, के बीच खेला गया जिसमें बलियापुर ने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय धनबाद को एक जीरो से पराजित किया ।अंडर 17 बालिका वर्ग का तीसरा मैच  तोपचांची और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय निरसा के बीच खेला गया जिसमें टीएपी तोपचांची 2-1 से विजेता घोषित हुआ। फाइनल मैच पीएम श्री केजीबीवी बलियापुर एवं टीएपी तोपचांची के बीच खेला गया जिसमें तोपचांची  ने पीएम श्री केजीबीवी बलियापुर को 1-0 से पराजित कर जिला स्तरीय बालिका वर्ग की प्रतियोगिता अपने नाम की।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी स्वाति कुमारी अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आशीष कुमार सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक कुमार पांडे द्वारा सभी विजेता उपविजेता प्रतिभागी को मेडल प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामना दी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top