देवघर के तीन साइबर अपराधी पूर्वी टुंडी में गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद): पूर्वी टुंडी पुलिस ने देवघर के एक साइबर गिरोह के तीन सदस्यों को धर दबोचा जबकि दो भागने में सफल रहा। पूछताछ में साइबर अपराधियों ने अपनी संलिप्तता कबूल की। जिसके बाद सोमवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गोविंदपुर साहिबगंज मुख्य सड़क पर घोशालडीह चेकपोस्ट के पास धनबाद से देवघर की ओर जा रही एक काले रंग की स्कार्पियो संख्या जेएच 10 सीएक्स 0707 पर कुल पांच साइबर अपराधी सवार थे जिन्हें चेकपोस्ट पर रोका गया। गाड़ी रुकते ही दो अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला जबकि तीन अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में अपराधियों ने साइबर क्राइम में संलिप्त होने की बात स्वीकार की।पकड़े गए अपराधियों के पास से 5 मोबाइल फोन तथा 5 एटीएम कार्ड भी बरामद किया गया। थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि गिरोह का मुख्य आरोपी सद्दाम अंसारी उर्फ चेंड़ा तथा जुनैद अंसारी मौका पाकर भाग निकला। पकड़े गए अपराधियों में 1) सिराज अंसारी(30) पिता -इशहाक अंसारी,तुलसीटांड, थाना -कोरों, जिला – देवघर 2) साजिद अंसारी (24) पिता -अनाउल अंसारी,नयाडीह, थाना -मारगोमुंडा, जिला -देवघर 3) दिलकश अंसारी (19), पिता -दिलावर अंसारी,चेतनारी, थाना -पथरोल, जिला -देवघर शामिल हैं।