धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भाकपा माले ने जताई खुशी, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भाकपा माले ने जताई खुशी, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

डीजे न्यूज, गिरिडीह : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद रविवार को गिरिडीह स्थित भाकपा माले नगर कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया और इसे छात्रों-युवाओं के संघर्ष की जीत बताया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने किया। उन्होंने कहा कि यह बदलाव जनदबाव और लोकतांत्रिक आंदोलन की ताकत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज़ को लंबे समय तक अनसुना नहीं किया जा सकता और उनका संघर्ष रंग लाया है।

नगर कमेटी के सचिव नौशाद आलम एवं चुन्नू उर्फ तबरक अंसारी ने कहा कि छात्रों और युवाओं के संघर्ष ने लोकतंत्र की शक्ति को साबित किया है। उन्होंने कहा कि भाकपा माले जनहित के मुद्दों पर आगे भी लगातार संघर्ष करती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया। मौके पर तबरक अंसारी (चुन्नू), नौशाद आलम, एहतेशाम अंसारी, जनाब अली, नरेश कुमार, गुफरान अंसारी, राज कुमार यादव, सलीम अंसारी, समीर अंसारी, एहसान अंसारी, जिब्रान अंसारी, सयूब अंसारी, बैजनाथ मंडल एवं मुर्तजा अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top