शिव चर्चा में उमड़ा आस्था का सैलाब, किन्नर समाज ने की श्रद्धालुओं की सेवा

शिव चर्चा में उमड़ा आस्था का सैलाब, किन्नर समाज ने की श्रद्धालुओं की सेवा

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): जामाडोबा शास्त्रीनगर स्थित किन्नर समाज की प्रदेश अध्यक्ष छमछम देवी के आवासीय परिसर में आयोजित दो दिनी अखंड हरिकीर्तन का समापन गुरुवार को हुआ। समापन बेला में आयोजित शिव चर्चा में किन्नर समाज के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में आम श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा।
आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। किन्नर समाज के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में आए अतिथियों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top