एमओसीपी से प्रभावितों‌ को नहीं मिला ठोस जवाब, बैठक बेनतीजा खत्म

एमओसीपी से प्रभावितों‌ को नहीं मिला ठोस जवाब, बैठक बेनतीजा खत्म

बलियापुर: मुकुंदा ओपन कास्ट प्रोजेक्ट से प्रभावित रैयतों के साथ बीसीसीएल व जरेडा के पदाधिकारियों ने गुरुवार को बैठक की।
रैयतों ने अधिगृहित जमीन के बदले मुआवजा, नियोजन, पुनर्वास एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। बीसीसीएल एवं जरेडा के पदाधिकारियों द्वारा  मांगों पर कोई ठोस जवाब नहीं दिए जाने से नाराज रैयत बैठक छोड़कर निकल गए । ग्रामीणों को कहना है कि वे अपने हक अधिकार के लिए लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन करते रहेंगे। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि आज की इस बैठक में बीसीसीएल के सीएमडी के उपस्थित रहने की बातें कही गई थी, लेकिन सिर्फ बीसीसीएल के स्टेट जीएम एवं जरेडा के पदाधिकारी ही मौजूद थे। बैठक में रैयतों की ओर से गौतम सिंह, मनोहर सिंह, अतुल सिंह, विकास चौधरी, सुभाष सिंह चौधरी, अनिल मंडल, अशोक सिंह, श्याम सिंह, रघुनंदन सिंह, श्रीनाथ सिंह आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top