आरोपियों की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच की मांग को धरना, तीन प्राथमिकी दर्ज
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): मंदरा तथा डुमरा पंचायत के मुखिया के साथ शनिवार देर रात हुई मारपीट की घटना के विरोध में रविवार को बाघमारा मुखिया संघ ने बरोरा थाना परिसर में धरना दिया। धरनार्थी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पाकर बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल मौके पर पहुंचे और मुखिया संघ के प्रतिनिधियों से वार्ता की। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया। इस आश्वासन के बाद संघ ने धरना समाप्त कर दिया। उल्लेखनीय है कि शनिवार रात बिजली विवाद के बाद बरोरा थाना परिसर में मौजूद भीड़ के बीच मुखिया पर हमला हुआ था। पुलिस ने मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
मामले मे बरोरा पुलिस को अलग-अलग तीन शिकायत प्राप्त हुई है। बरोरा पुलिस तीनो शिकायत के आलोक मे प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर नामजद आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर छापेमारी अभियान तेज कर दिया है।
एक शिकायत राजकुमार चौहान माथाबाँध बस्ती निवासी ने बरोरा पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए कहा की शनिवार रात लगभग 9:30 बजे बिजली आपूर्ति कराने के लिए गाँव वालो के साथ बिजली घर के समीप पहुँचा। तभी शंकर बेलदार, गौरव चौहान , नीरज चौहान उर्फ मोटका ,अंकित सिंह , विशाल चौहान , अनिश चौहान , ललित चौहान , सोनु चौहान, सुनिल ठाकुर ने हरवे – हथियार से लेस होकर हमला कर दिया।
दूसरी शिकायत डुमरा उतर पंचायत के मुखिया विनोद कुमार ने दी है। शिकायत में कहा है कि वह रात्री लगभग-11:00 बजे विशेष कार्य से बरोरा थाना आया था। तभी पहले से घात लगाकर बैठे बजरंगी चौहान , प्रभाष चौहान , आकाश नौनिया , शंकर चौहान के द्वारा थाना के गेट के सामने जानलेवा हमला कर दिया।
तीसरी शिकायत मंदरा पंचायत के मुखिया ललिता देवा ने दी है। शिकायत में कुन्हाई चौहान, पप्पु चौहान, सन्नी चौहान , रविन्द्र चौहान उर्फ (गुसटा) सूरज चौहान , मनोहर चौहान, अकश चौहान, बागर चौहान, सतिश चौहान उर्फ (पोलटी), दिनेश चौहान उर्फ (मोची) नारायण चौहान, चन्द्रदीप पाण्डेय , दुखहरन चौहान, सतीश पाण्डेय , बंटी चौहान. गज चौहान, ओम चौहान, गुड्डू चौहान, उमेश चौहान, सुरज चौहान उर्फ महाकाल को आरॊपित किया है।