विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

डीजे न्यूज, बलियापुर: राजकीय बुनियादी उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय परसबनिया में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।  प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण से संबंधित कई आकर्षक मॉडल की प्रस्तुति दी। इसके अलावा नशा मुक्ति, सोलर लाइट, गोबर गैस आदि के मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मुखिया राजाराम रजक, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष शोभा देवी आदि ने विज्ञान प्रदर्शनी की सराहना किया। मौके पर विद्यालय के इको क्लब का प्रोजेक्ट कार्यक्रम के तहत प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। प्रधानाचार्य महेश प्रसाद साहू, सूर्य प्रकाश यादव, जमीर अख्तर, हीरो गोराई, बसंत प्रसाद, मनीष सिंह यादव, मानिक चंद्र कुंभकार, अंजू कुमारी, सृष्टिधर महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top