टुंडी मे धान रोपाई के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, युवा किसान की मौत

टुंडी मे धान रोपाई के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, युवा किसान की मौत

डीजे न्यूज,

टुंडी, धनबाद : टुंडी थाना क्षेत्र के टुंडी पंचायत अंतर्गत कुसमाटांड़ में शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवा किसान रंजीत मरांडी की मौत हो गई। मृतक जोगेंन मरांडी का पुत्र था।

जानकारी के अनुसार रंजीत मरांडी खेत में धान रोपाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वज्रपात होने से वह उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्रामीणों और परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे शहीद निर्मल महतो स्मारक अस्पताल धनबाद रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

गांव में मातम का माहौल

इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आकस्मिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top