जामाडोबा पार्क की बाउंड्री से टकराई तेज रफ्तार कार, एक जख्मी

जामाडोबा पार्क की बाउंड्री से टकराई तेज रफ्तार कार, एक जख्मी

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा पार्क के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पार्क की बाउंड्री से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक के जख्मी होने की भी सूचना है।
घटना के बाद कार सवार युवक वाहन को मौके पर छोड़कर भागने लगे। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार में सवार अन्य युवक जख्मी साथी को अपने साथ लेकर चले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद जोड़ापोखर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top