पड़ोसी की पिटाई से हाइवा चालक की मौत, थाना में शिकायत

पड़ोसी की पिटाई से हाइवा चालक की मौत, थाना में शिकायत

सरिसाकुंडी कॉलोनी की घटना, आरोपित फरार

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के सरिसाकुंडी कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय किशन मलिक की मौत शनिवार को हो गई। मृतक हाइवा चालक था। शुक्रवार शाम कॉलोनी के ही राजेश राणा ने किशन के साथ मारपीट की थी। जख्मी किशन को इलाज के पहले धनबाद फिर रांची रिम्स ले जाया गया, जहां ने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी सावित्री देवी थाना में राजेश राणा के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा है कि राजेश शुक्रवार शाम किशन का नाम लेकर भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा था। जब किशन ने गाली देने की वजह पूछी तो राजेश ने उन्हें बूरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया।
इस बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आरोपित फिलहाल फरार बताया जा रहा है। मृतक के परिवार में सिर्फ पत्नी है। उन्हें कोई बच्चा नहीं है। घटना के बाद सावित्री का रो-रोकर बुरा हाल है।
बता दें कि टासरा ओपन कास्ट प्रोजेक्ट के विस्थापितों के लिए सरिशाकुंडी में कॉलोनी का निर्माण कराया गया है। टासरा से विस्थापित होने के बाद से मृतक अपनी पत्नी के साथ डेढ़ साल से यहां रह रहा था।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top