नितिन नबीन की मौजूदगी में भाजपा का महामंथन, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू

नितिन नबीन की मौजूदगी में भाजपा का महामंथन, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू

डीजे न्यूज, रांची : रांची के सुकुरहुट्टू स्थित हवेली बैंक्वेट हॉल में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की गरिमामयी उपस्थिति और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पार्टी के संगठनात्मक विषयों और आगामी रणनीतियों को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह, झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश सह-प्रभारी निवेदिता सिंह तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन कुमार साई समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक को झारखंड में भाजपा के संगठन को और मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के बीच पार्टी की गतिविधियों और संगठनात्मक प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो की बैठक में भागीदारी को प्रदेश स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भूमिका के रूप में देखा जा रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top