जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो गुरुवार को गिरिडीह में करेगा प्रदर्शन, टावर चौक पर फूंकेगा केंद्र सरकार का पुतला

जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो गुरुवार को गिरिडीह में करेगा प्रदर्शन, टावर चौक पर फूंकेगा केंद्र सरकार का पुतला

डीजे न्यूज, गिरिडीह : जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्र-नौजवानों पर हुए कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गुरुवार को गिरिडीह के टावर चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन करेगा।

झामुमो के जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) एवं सीबीएसई मार्किंग में हुई कथित गड़बड़ियों तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्र-नौजवान आंदोलनरत हैं। इस दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और बर्बर रवैये के विरोध में झामुमो यह प्रदर्शन करेगा।

उन्होंने बताया कि झामुमो गिरिडीह जिला अध्यक्ष संजय सिंह के निर्देश पर 23 जुलाई को जिला मुख्यालय स्थित टावर चौक पर पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने इसे छात्रों और युवाओं के सम्मान तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के समर्थन में आयोजित विरोध प्रदर्शन बताया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top