कार्मेल स्कूल में ‘एएसआइएससी रीजनल स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन
डीजे न्यूज, धनबाद: कार्मेल स्कूल परिसर में बुधवार को ‘उदुमाला ग्रेगरी रेड्डी मेमोरियल ASISC रीजनल स्टोरी टेलिंग कॉम्पिटिशन का भव्य आयोजन हुआ। यह प्रतियोगिता युवा कहानीकारों को अपनी कल्पना, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
दिवंगत उदुमाला ग्रेगरी रेड्डी की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और गणमान्य अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। जिसमें मैनेजर सिस्टर श्रेया A.C.,प्रिंसिपल सिस्टर जैसिंथा टॉरो A.C.,वाइस प्रिंसिपल सिस्टर सेवरिन A.C.,प्री-प्राइमरी को-ऑर्डिनेटर सिस्टर अमला पुष्पम A.C. के साथ मुख्य निर्णायक गण डॉक्टर हिमांशु शेखर चौधरी , डॉक्टर वर्षा सिंह, डॉक्टर ताप्ती चक्रवर्ती भी उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।
परिणाम
विजेता: लावन्या अरोरा (सेंट एंथोनी स्कूल, रांची)।
प्रथम उपविजेता: तन्वी मित्तल (डी नोबिली स्कूल, भूली)।
द्वितीय उपविजेता: प्रेरणा कुमारी (डॉन बोस्को एकेडमी, पटना)।
प्रतियोगिता के दौरान क्षेत्र भर से आए प्रतिभावान विद्यार्थियों ने अपनी बेहतरीन कहानियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
/