154 बच्चों के बीच साइकिल वितरित

154 बच्चों के बीच साइकिल वितरित

डीजे न्यूज, बलियापुर:  प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को एक समारोह आयोजित कर स्कूली बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। वर्ष 2026 -27 के कक्षा आठवीं के छात्र एवं छात्राओं के बीच कुल 154 साइकिलें वितरित की गई । इनमें 44 छात्र एवं 110 छात्राएं शामिल हैं। सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, बीडीओ प्रभाष चंद्र दास, उप प्रमुख आशा देवी, डीपीआरओ मोहम्मद आलम आदि ने बच्चों को साइकिल प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि हीरालाल मोदक, दिवाकर महतो, राधेश्याम रजक, संजय दास, अजय मोदक आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top