लगन व मेहनत के साथ पढ़ाई करने के लिए किया प्रेरित
बलियापुर; प्रर्जन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर में मंगलवार को नए सत्र 2026-28 के छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज की सचिव तारा देवी एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर कॉलेज की सचिव तारा देवी ने छात्र-छात्राओं को अनुशासित होकर लगन एवं मेहनत के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, निदेशक रामस्वरूप यादव, डॉक्टर निशि महतो, प्राचार्य डॉक्टर सजल बनर्जी, मंजू देवी समेत कॉलेज के प्राध्यापक एवं कर्मचारी के अलावा सैकड़ो छात्र-छात्राएं मौजूद थे।