रास्ते को लेकर सीओ ने की ग्रामीणों के साथ बैठक

रास्ते को लेकर सीओ ने की ग्रामीणों के साथ बैठक

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): पांडेडीह बड़ा तालाब तथा पहाड़पुर से सिंदूरपुर आने-जाने के लिए रास्ते की समस्या को लेकर मंगलवार को सीओ मुरारी नायक के कार्यालय कक्ष में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में पांडेडीह बड़ा तालाब एवं पहाड़पुर के लोगों को सिंदूरपुर आने जाने के लिए रास्ते की समस्या को लेकर गहन चर्चा किया गया। बताया जाता है कि बड़ा तालाब तक जाने वाली रास्ते को लेकर कुछ रैयत ग्रामीण उसे अपना जमीन बताते हुए रास्ता निर्माण पर व्यवधान डालते रहे हैं जबकि सीओ उक्त जमीन को सरकारी जमीन होने की बातें कहीं हैं। वही पहाड़पुर से सिंदुरपुर जाने वाली पथ की जमीन रैयती जमीन होने के कारण संबंधित रैयतों से बातचीत कर मामले का हल निकालने पर सहमति बनी। बैठक में भिखराजपुर के मुखिया दिलीप कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो, सिंदूरपुर  पंचायत के पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, नुनूलाल हेंब्रम, सोनाराम मुर्मू के अलावा कई रैयत किसान शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top