
बलियापुर के पत्रकार सुरेंद्र महतो की माता नहीं रहीं
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद) : बलियापुर के पत्रकार सुरेंद्र महतो की माता 85 वर्षीय सीमोती देवी का आज बृहस्पतिवार को निधन हो गया। उनका स्वास्थ्य कई महीनों से ठीक नहीं चल रहा था। उनके निधन पर कई गणमान्य लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है, जिनमें भाकपा माले के पॉलित ब्यूरो सदस्य पूर्व विधायक आनंद महतो, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के संस्थापक बेगू ठाकुर, जीएलकेएम के आशीष महतो, उमेश महतो, मुखिया दिलीप कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो, मुस्ताक आलम, राजू महतो, शिक्षक संघ के सपन कुमार महतो, कृष्ण प्रसाद मंटू, मोहन रवानी, दिगंबर महतो, कार्तिक आचार्य, उत्पल चौबे, दिलीप गोप, ग्रामरोजगार सेवक संघ के विशाल कुमार, जय दत्त, शुबल महतो, कार्तिक गोराय, संजय शाह, देवेंद्र रवि, सुबोध महतो, गणेश सूत्रधर समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग पत्रकार श्री महतो के आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। इसके अलावा, विधायक चंद्रदेव महतो, झामुमो के जग्गू महतो, महावीर महतो, समीर मुर्मू, भाजपा नेत्री तारा देवी, अल्पना मुखर्जी, भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मुखर्जी, खगेन पांडे आदि ने उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है।