कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने किया कुसुंडा एरिया कार्यालय का निरीक्षण
डीजे न्यूज, केंदुआ(धनबाद) : कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव सह मुख्य सतर्कता अधिकारी मनोज कुमार गांगेया ने बीसीसीएल के दो दिवसीय दौरे के क्रम में शनिवार को कुसुंडा एरिया कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। संयुक्त सचिव ने कुसुंडा एरिया के आईसीसीसी रूम में पूरे एरिया की विजुवल व्यवस्था को देखा। सिस्टम पर अलर्ट की जानकारी ली।संयुक्त सचिव का बीसीसीएल का प्रथम दौरा था। कहा कि बीसीसीएल के प्रगति के उद्देश्य को लेकर खदान की क्रिया कलाप की जानकारी ली गयी। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल के प्रगति के लिए सबका सहयोग मिले तो सब अच्छा होगा।दौरे के क्रम में बीसीसीएल की सीवीओ दीप्ति पटेल, डिटी संजय कुमार सिंह, जीएम विजिलेंस नवीन कुमार ठाकुर, जीएम सुरक्षा हफीजुल कुरैशी, जीएम निखिल बी त्रिवेदी, जीएम खनन एके सिंह आदि मौजूद थे।