नागरिक समिति ने गोविंदपुर में दिया धरना 

नागरिक समिति ने गोविंदपुर में दिया धरना

 गोविंदपुर की योजना टुंडी रोड से बेसिक स्कूल की चाहरदीवारी होकर जीटी रोड तक नाली निर्माण छह माह से लंबित रहने, गोविंदपुर प्लस टू हाई स्कूल के सामने के मोहलगड़िया तालाब का डीएमएफटी से जीर्णोद्धार, हाई स्कूल के मुख्य दरवाजा सामने सड़क पर ब्रेकर लगाने तथा टुंडी रोड के गड्ढो की भराई की मांग 

डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : पथ निर्माण विभाग के गोविंदपुर की योजना टुंडी रोड से बेसिक स्कूल की चाहरदीवारी होकर जीटी रोड तक नाली निर्माण छह माह से लंबित रहने, गोविंदपुर प्लस टू हाई स्कूल के सामने के मोहलगड़िया तालाब का डीएमएफटी से जीर्णोद्धार, हाई स्कूल के मुख्य दरवाजा सामने सड़क पर ब्रेकर लगाने तथा टुंडी रोड के गड्ढो की भराई की मांग को लेकर सामाजिक संस्था नागरिक समिति ने शनिवार को टुंडी रोड में गोपीराम अग्रवाल कांप्लेक्स के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया। धरनार्थियों ने उक्त मांगों का ज्ञापन उपायुक्त एवं आरसीडी के कार्यपालक अभियंता को दिया। वक्ताओं ने कहा कि काफी प्रयास के बाद बेसिक स्कूल और टुंडी रोड को जलमग्न होने से बचने के लिए आरसीडी ने 36 लाख रुपए के नाली की स्वीकृति दी थी । फरवरी में कुछ काम करने के बाद संवेदक कार्य छोड़कर चला गया है। 20 सूत्री के पूर्व अध्यक्ष अख्तर हुसैन अंसारी एवं पूर्व जिप सदस्य सुमिता दास ने कहा कि उक्त निविदा को रद्द कर नए सिरे से संवेदक बहाल कर काम जल्द पूरा किया जाए तथा नाली का निर्माण बेसिक स्कूल की चाहरदीवारी से सटाकर किया जाए । उन्होंने कहा कि काम अधूरा छोड़ दिए जाने से जनता में सरकार के प्रति गलत संदेश जा रहा है । मुखिया ममता देवी, वीरेंद्र रजक एवं जयजीत मुखर्जी ने कहा कि मोहलगड़िया तालाब अनुपयोगी हो गया है। इसका काम होने से पूर्वी और पश्चिम गोविंदपुर पंचायत के लोगों और नागरिकों को सुविधा होगी। उन्होंने हाई स्कूल के मुख्य गेट पर काफी भीड़-भाड़ को देखते हुए आरसीडी से ब्रेकर लगवाने की भी मांग की। दिजेन विष्टू की अध्यक्षता में आयोजित धरना में जयप्रकाश मिश्र, कीरिटी भूषण रूज, बलराम साव, मोबिन अंसारी, जितेश जायसवाल, अनूप साव, हरिओम बंसल, मनोज अग्रवाल, नवीन भगत, सुभाशीष सरकार, अमल दत्ता, विपिन रजक, यशपाल दत्ता, लक्ष्मी साव, झूलन दत्ता, तालेश्वर साव, अशोक दत्ता, सुभाष घाटी, अनूप साव, अनूप दत्ता, हलीम अंसारी, राजा, पारसनाथ जायसवाल, मो साबिर, योगेश ठाकुर, रवि रवानी, सद्दाम हुसैन आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top