भू धंसान क्षेत्रों का सर्वे कर श्वेत पत्र जारी करे डीजीएमएस नहीं तो करेंगे पीआईएल : विजय झा 

भू धंसान क्षेत्रों का सर्वे कर श्वेत पत्र जारी करे डीजीएमएस नहीं तो करेंगे पीआईएल : विजय झा

 

बियाडा के पूर्व अध्यक्ष व समाजसेवी ने डीजीएमएस के महानिदेशक को दिया था ज्ञापन, एक माह बाद भी नहीं जागा खान सुरक्षा महानिदेशक

डीजे न्यूज, धनबाद : बियाडा के पूर्व अध्यक्ष व समाजसेवी विजय झा ने डीजीएमएस के महानिदेशक को ज्ञापन देकर

बीसीसीएल धनबाद के लीज होल्ड क्षेत्र एवं धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे भू-धसान, गैस रिसाव, भूगर्भ अग्नि के संबंध में आवश्यक कारवाई हेतु एवं संपूर्ण धनबाद में व्यापक सर्वे कराकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की थी। आज एक महीने बाद भी उस ज्ञापन पर डीजीएमएस ने कोई पहल नहीं की है। इसे गंभीरता से लेते हुए विजय झा ने इस मुद्​दे को लेकर पीआईएल दायर करने की घोषणा की है। विजय झा ने देवभूमि झारखंड न्यूज को बताया कि वह उदय कुमार सिंह, अरविन्द कुमार सिंह और गौतम मंडल एक माह पूर्व डीजीएमएस जाकर महानिदेशक को ज्ञापन सौंप चुके हैं। अब तक उस कुछ कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण वह अब इसे लेकर पीआईएल दायर करेंगे।

विजय झा ने बताया कि उन्होंने अपने ज्ञापन में धनबाद जिले के खदान क्षेत्रों में समय समय पर होने वाले भू-धसान, गैस रिसाव, भूगर्भ अग्नि जिसमें जानमाल की क्षति एवं भय का वातावरण बना हुआ है, के संबंध में आपका ध्यान निम्नलिखित तथ्यों पर आकृष्ट करते हुए जनहित में आवश्यक कारवाई करने की अपील की थी।

डीजीएमएस से विजय झा की मांगें

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, धनबाद के विभिन्न कोलियरियों की क्षेत्रों के निरीक्षण एवं खतरों का विस्तृत ब्योरा जो आपके कार्यालय द्वारा समय समय पर किया जाता रहा है समाचार पत्रों के माध्यम से सार्वजनिक किया जाये।

उपरोक्त संबंध में भाकोकोलि द्वारा अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया गया है या नहीं, किया गया है तो आपके स्तर से इसे जनहित में सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

वर्तमान में बहुत सारे ओल्ड वर्किंग क्षेत्र जो भारत कोकिंग कोल लिमिटेड धनबाद के लीजहोल्ड क्षेत्र है, जहाँ खदान वर्किंग के हिसाब से बालू की भराई होनी चाहिये थी किन्तु प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया है। इसके सरफेस पर घनी आबादी निवास करती है, इससे कुछ ही दूरी पर वर्तमान में आउट सोर्सिंग कम्पनी द्वारा ओवरवर्डन का पहाड़ खड़ा कर दिया गया है। बहते नदी नालो को भी अवरोध पैदा कर दिया गया है जो संभवतः खदान संचालन के नियमों के भी विरुद्ध है। आपके स्तर से निरीक्षण करते हुए उचित कारवाई होनी चाहिए और इन जगहों पर तत्काल ऐसे कार्यों को रोकने की व्यवस्था होनी चाहिए।

आपके स्तर से धनबाद जिला प्रशासन को खदान क्षेत्रों में असुरक्षित क्षेत्रों एवं सुरक्षित क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाते हुए सार्वजनिक किया जाये जिससे असुरक्षित क्षेत्रों में निवास कर रहे गरीब असहाय एवं प्रभावित लोगों का पुनर्वास जिला प्रशासन द्वारा सामाजिक संस्थाओ द्वारा समय रहते हुए किया जा सके।

विजय झा ने जनहित समाजहित एवं राष्ट्रहित् में इस प्रकार की घटनाओ की रोकथाम के लिए डीजीएमएस द्वारा अपने स्तर से प्रयास एवं सहयोग करते हुए आवश्यक कारवाई सुनिश्चित करने की मांग की थी। कहा था कि यह आवेदन जनहित समाजहित एवं हम अपने राष्ट्रीये कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए धनबाद जिले के विभिन क्षेत्रों में हो रहे भू-धसान पर आवश्यक रोकथाम एवं कारवाई के लिए सौंप रहे हैं। विजय झा ने कहा कि डीजीएमएस द्वारा किया जाने वाला समस्त निरीक्षण को सदैव सार्वजनिक किया जाता रहे जिससे गैस रिसाव, अग्नि प्रभावित क्षेत्र, भूधसान क्षेत्र, बालू भराव क्षेत्र की सही जानकारी आमजन सहित प्रशासन को भी मिल सके और दुर्घटना टाला जा सके, जान माल की क्षति पर रोक लग सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top