एसआइआर को लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक घर-घर पहुंचेंगे कांग्रेसी, किसी भी नागरिक का नाम वोटर लिस्ट से नहीं छूटेगा

एसआइआर को लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक

घर-घर पहुंचेंगे कांग्रेसी, किसी भी नागरिक का नाम वोटर लिस्ट से नहीं छूटेगा

 

डीजे न्यूज, धनबाद: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआरआर) अभियान को लेकर धनबाद लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इस सिलसिले में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह झारखंड सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
बैठक में भूपेंद्र मरावी ने कहा कि पूरे झारखंड में निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए एसआइआर कार्य चल रहा है। इस प्रक्रिया में प्रखंड कमेटी से लेकर बूथ कमेटी तक के कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती से लगना होगा ताकि आम जनता को इस सरकारी प्रक्रिया में कोई परेशानी न आए। इसी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता धनबाद लोकसभा क्षेत्र के हर घर तक पहुंच रहे हैं। इस घर-घर दस्तक अभियान का मुख्य मकसद यह सुनिश्चित करना है कि शहर से लेकर गांव तक के हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके और इस एसआइआर प्रक्रिया के दौरान क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति का नाम छूटने न पाए।
भूपेंद्र मरावी ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर एक नागरिक का वोटिंग अधिकार जरूरी है। इसलिए बूथ स्तर की कमेटियों को चुनाव आयोग के इस विशेष गहन पुनरावलोकन (SIR) कार्य में पूरी ताकत झोंकनी होगी ताकि हर योग्य मतदाता का नाम जुड़वाया और सुधारा जा सके। इस संवाद कार्यक्रम में धनबाद लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, बूथ स्तर के पदाधिकारी और भारी संख्या में सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एकजुट होकर इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संकल्प लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top