सरायढेला में विधायक निधि से बनी पीसीसी सड़क का उद्घाटन

सरायढेला में विधायक निधि से बनी पीसीसी सड़क का उद्घाटन

डीजे न्यूज, धनबाद:  सरायढेला मेन रोड से आस्था सानु अपार्टमेंट तक निर्मित पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन गुरुवार को विधायक राज सिन्हा ने किया। इस सड़क का निर्माण विधायक निधि से हुआ है। विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। उनकी प्राथमिकता धनबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना है। सड़क, पेयजल, नाली, प्रकाश व्यवस्था सहित आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के लिए विधायक राज सिन्हा का आभार व्यक्त किया।  कार्यक्रम में शंकर मंडल, विकास सिन्हा,  मोटी महतो,  उमेश सिंह, अमित सिन्हा,  अरविंद सिंह, अमित तिवारी,  विशाल सिन्हा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top