दो शिक्षकों के स्थानांतरण से ग्रामीणों में रोष विधायक से की हस्तक्षेप करने की मांग

दो शिक्षकों के स्थानांतरण से ग्रामीणों में रोष

विधायक से की हस्तक्षेप करने की मांग

डीजे न्यूज, बलियापुर: शिक्षा विभाग की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलगड़िया के दो शिक्षकों का स्थानांतरण उत्क्रमित उच्च विद्यालय छाताटांड़ बेलगड़िया कॉलोनी में कर दिया गया है। इस स्थानांतरण से बेलगड़िया के ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में पांच शिक्षक पदस्थापित हैं। इनमें से दो शिक्षकों का अन्यत्र प्रतिनियोजित कर दिए जाने से विद्यालय का पठन-पाठन पर असर पड़ेगा। इस संबंध में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष षष्टीचरण मोहली के नेतृत्व में  गुरुवार को सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो से मुलाकात की और स्थिति से अवगत कराया गया।  प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से शिक्षकों का प्रतिनियोजन की कार्रवाई पर अविलंब रोक लगाने की मांग की। विधायक ने इस संबंध में पहल करने का आश्वासन दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top