सोनारडीह में हाइवा और स्कॉर्पियो में टक्कर, कई जख्मी हाइवा और स्कार्पियो क्षतिग्रस्त

सोनारडीह में हाइवा और स्कॉर्पियो में टक्कर, कई जख्मी

हाइवा और स्कार्पियो क्षतिग्रस्त

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
राजगंज-महुदा मुख्य सड़क मार्ग पर धर्माबांध ओपी क्षेत्र अंतर्गत सोनारडीह रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप बुधवार अहले सुबह कोयला लोड हाइवा और स्कॉर्पियो में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा ने स्कॉर्पियो को घसीटते हुए एक घर में घुसा दिया, जिससे घर का शटर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में हाइवा और स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना में स्कॉर्पियो में सवार लोगों के साथ-साथ हाइवा चालक को भी हल्की चोटें आई हैं। सभी जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही धर्माबांध ओपी प्रभारी मनोज कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले आई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोविंदपुर क्षेत्र के बरवा निवासी श्याम सुंदर मिश्रा हाइवा में हजारीबाग से कोयला लोडकर एमपीएल खाली करने जा रहा था। वहीं स्कॉर्पियो चालक भीम रजक अपने परिजनों के साथ राजगंज से भुरूंगिया स्थित 64 क्वार्टर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान घटना घटी।

विधायक ने दिया सुरक्षा के निर्देश

घटना की जानकारी मिलते ही बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और प्रशासनिक स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजगंज-महुदा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाए और रात्रि में भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण रखा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top