शहीद शक्तिनाथ की जयंती समारोह को भव्य रूप देने की तैयारी शुरू
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक समिति की बैठक तेतुलमारी स्थित मलिया बगान में घलटु त्रिगुनाईत की अध्यक्षता में हुई। झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता क्रांति दूत शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती 2 अगस्त को मनाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि तेतुलमारी स्थित शहीद शक्तिनाथ महतो चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न राजनीतिक दल के नेता, सामाजिक संगठन, प्रबुद्धजन, छात्र-छात्राएं शहीद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
बैठक में समिति के सचिव शिव प्रसाद महतो, प्रफुल मंडल, लोकनाथ महतो, बिमल कुमार महतो, प्रेम चन्द महतो, मन्टु कुम्हार, संजय रवानी, देवेन्द्र राणा, मुन्सी सिंह, तुलसी रवानी, धीरेन पाल, खुदी राम महतो, नरेश महतो उर्फ बडा बाबू आदि उपस्थित थे।