एके राय स्मारक समिति का किया गया विस्तार सम्राट चौधरी बने सचिव व सत्यनारायण वरीय उपाध्यक्ष

एके राय स्मारक समिति का किया गया विस्तार

सम्राट चौधरी बने सचिव व सत्यनारायण वरीय उपाध्यक्ष

डीजे न्यूज, धनबाद: पुराना बाजार टेम्पल रोड स्थित कार्यालय में बुधवार को काॅ.ए.के.राय स्मारक समिति की बैठक अध्यक्ष काॅ.हरिप्रसाद पप्पू की अध्यक्षता मे हुई।
बैठक में 21 जुलाई को काॅ.ए.के.राय की पुण्यतिथि को विभिन्न जगहों पर भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही पार्टी कार्यालय मे माल्यार्पण एंव विचार गोष्ठी का आयोजन करने पर सहमति बनी। इसके पूर्व केंद्रीय अस्पताल परिसर स्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया जायेगा।
बैठक के दौरान समिति का विस्तार किया गया।  सचिव के रूप काॅ.सम्राट चौधरी, सह सचिव काॅ.सुभाष चटर्जी, वरीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण कुमार, उपाध्यक्ष सुवास प्रसाद सिंह, प्रशुन दास गुप्ता, संगठन सचिव विजय कुमार पासवान, राणा चटराज एंव सह कोषाध्यक्ष कल्याण चक्रवर्ती को नई जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा राजकुमार रवानी, गुड्डू रजक, विकास साव को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
काॅ.ए.के.राय मेमोरियल ट्रस्ट का निर्माण करने और टेम्पल रोड स्थित धनबाद कार्यालय को ट्रस्ट के नाम से करते हुए काॅ.ए.के.राय के नाम से संग्रहालय विकसित करने का निर्णय लिया गया।
समिति के अध्यक्ष काॅ.हरिप्रसाद पप्पू ने कहा कि देश एंव झारखंड की विकट परिस्थिति मे काॅ.ए.के.राय का विचार और भी प्रासंगिक हो गया है। उनके चरित्र, संघर्ष एंव ईमानदारी से विशेषकर आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। उनकी समाजवादी दिशा हर प्रकार के शोषण एंव जुल्म से मुक्ति का एक मात्र रास्ता है।
बैठक मे समिति के कार्यकारी अध्यक्ष काॅ.बिंदा पासवान,आनंदमयी पाल, सुभाष चटर्जी, सम्राट चौधरी,सुवास प्रसाद सिंह, विजय कुमार पासवान, राणा चट्टराज, जयदीप बनर्जी, विश्वजीत राय, बुटन सिंह, अजय महतो,विकास साव, गुड्डू रजक, कल्याण चक्रवर्ती, अखिलेश महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top