सुक्ष्म सिंचाई तकनीकी एवं जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने पर जोर

सुक्ष्म सिंचाई तकनीकी एवं जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने पर जोर

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): कृषि विज्ञान केंद्र बलियापुर में मंगलवार को “कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र पर एल- नीनो के प्रभाव का शमन” विषय पर ऑनलाइन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एल -नीनो के कारण उत्पन्न होने वाली संभावित जलवायु परिस्थितियों से कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र पर पड़ने वाले प्रभावों तथा उनके वैज्ञानिक प्रबंधन के संबंध में किसनों एवं कृषि कर्मियों को जागरूक करना था।
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के डॉक्टर एस सी दुबे ने कहा कि एल – नीनो की परिस्थितियों में किसानों को सुखा सहनशील फसल किस्मों का चयन करना चाहिए। वर्षा जल संरक्षण, जल का सूक्ष्म प्रबंधन, सुक्ष्म सिंचाई तकनीकी एवं जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कृषि के साथ पशुपालन एवं अन्य संबद्ध गतिविधियों को बढ़ावा देकर जोखिम कम करने तथा किसानों की आय को सुरक्षित रखने पर विशेष बल दिया। ऑनलाइन प्रशिक्षण में बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी रांची के निदेशक शिक्षा प्रसार डॉ डीके शाही, अतिरिक्त निदेशक शिक्षा प्रसार डॉ निरंजन लाल ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार, डॉ आदर्श कुमार श्रीवास्तव, डॉ नवीन कुमार, डॉ नंदन कुमारी, रमन कुमार श्रीवास्तव, देवप्रकाश शुक्ला, संजय कुमार, श्यामल सरकार आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top