8,52,251 ईएफ वितरित, 102790 का डिजिटाइजेशन पूरा

8,52,251 ईएफ वितरित, 102790 का डिजिटाइजेशन पूरा

डीजे न्यूज, धनबाद: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर 2026) के लिए धनबाद जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को ईएफ वितरण का कार्य जारी है। ईएफ वितरण के साथ उसका डिजिटाइजेशन भी जारी है।

इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि अब तक 8 लाख 52 हजार 251 मतदाताओं को ईएफ वितरित किया जा चुका है। जबकि एक लाख 02 हजार 790 ईएफ का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है।

विधानसभा वार जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि टुंडी विधानसभा में 1,65,985, सिंदरी में 1,74,980, निरसा में 1,59,618, बाघमारा में 1,15,108, झरिया में 1,01,325 तथा धनबाद विधानसभा में 1,35,235 सहित 852251 ईएफ का वितरण किया गया है। जबकि टुंडी विधानसभा में 31933, सिंदरी में 28170, निरसा में 12928, बाघमारा में 9248, झरिया में 8260 तथा धनबाद विधानसभा में 12251 सहित 102790  ईएफ का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि ईएफ वितरण के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने-अपने विधानसभा में मतदान केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं, ताकि इस प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top