गोविंदपुर में आवारा कुत्ते का आतंक, एक ही दिन में मासूम समेत चार को काटकर किया जख्मी
डीजे न्यूज, धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गौड़तूपा पंचायत में एक पागल कुत्ते का आतंक इस कदर बढ़ गया की गांव के लोगों में दहशत का माहौल हैं। कुत्ते ने डेढ़ वर्ष के बच्चे समेत पांच लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। जख्मियों में रिशव महतो, इनाया हसन एक वर्ष सात माह, महताब अंसारी छः वर्ष,अरसद अंसारी तेरह वर्ष ,शरियम बीबी चौंतीस वर्ष शामिल हैं। सभी को परिजन एसएनएमएमसीएच ले गए, जहां एंटी रैबीज इंजेक्शन दिया जा रहा है । वहीं घटना से आहत ग्रामीणों ने उक्त कुत्ते को मार डाला ।