अरुप के खिलाफ बयानबाजी बंद करें सांसद: भाकपा माले
डीजे न्यूज, बलियापुर: किसान संग्राम समिति कार्यालय में मंगलवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं की बैठक अंचल सचिव व मुखिया गणेश महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में धनबाद के सांसद ढुलू महतो द्वारा निरसा के विधायक अरूप चटर्जी पर अनर्गल बयानबाजी की तीव्र भर्त्सना किया गया। गणेश महतो ने कहा कि सांसद के काले कारनामों से धनबाद की जनता भली भांति वाकिफ हैं। माले कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सांसद द्वारा माले विधायक के विरुद्ध बयानबाजी पर रोक नहीं लगाया तो सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। बैठक में संतोष रवानी, नलिन महतो, दिवस पांडे, हीरालाल मोदक, कृष्ण दां, मोहम्मद छोटू आदि मौजूद थे।