स्थापना दिवस पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का लिया संकल्प

स्थापना दिवस पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का लिया संकल्प

डीजे न्यूज, धनबाद: राष्ट्रीय जनता दल का 30वाँ स्थापना दिवस रविवार को धनबाद सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप यादव के नेतृत्व में हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
पार्टी की सामाजिक न्याय, समानता, धर्मनिरपेक्षता तथा संविधान की रक्षा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता  तारकेश्वर यादव, जिला उपाध्यक्ष  मिथिलेश यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष  प्रवीण ठाकुर, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनवरी खातून, प्रदेश युवा नेत्री गुलशन खातून, वरिष्ठ नेता  विक्रम प्रसाद यादव, महिंदर यादव, विनोद पासवान, संजय यादव,  बिशुन देव यादव, विवेकानंद यादव, प्रखंड अध्यक्ष  बबलू यादव, देवेंद्र यादव,  सत्येंद्र शर्मा, हातिम अंसारी, बबलू सिंह, छात्र राजद जिलाध्यक्ष  शहबाज खान,  प्रिंस खान,  मोहम्मद साहेब जान,  जय प्रकाश यादव, वरिष्ठ नेता  बैजनाथ यादव, एडवोकेट महेंद्र यादव, गणेश यादव,  मनोज यादव उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top