न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति की बैठक में तैयारियों पर हुई चर्चा समिति अध्यक्ष उदय को किया सम्मानित

न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति की बैठक में तैयारियों पर हुई चर्चा

समिति अध्यक्ष उदय को किया सम्मानित

डीजे न्यूज, धनबाद : न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति की बैठक रविवार को नूतनडीह कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित कार्यालय में हुई। बैठक के दौरान आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही समिति में नए सदस्यों को जोड़ने पर भी मंथन किया गया। समिति सदस्यों ने अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अध्यक्ष ने कहा कि सभी सदस्यों के साथ पंडाल की थीम और आकर्षक साज सज़्ज़ा व लाइट का प्रारूप पर विचार किया जाएगा। मौके पर मुनेश्वर सिंह मुन्ना महासचिव, कार्यकारी अध्यक्ष रत्नेश सिंह, संजीव पांडे पिंटू , वरीय उपाध्यक्ष मो. गुलाम मुरस्लिन तम्मना, सहायक सचिव भोला शर्मा, जूनियर सचिव अंशुमन कुमार सिंह, सह कोषाध्यक्ष नितेश कुमार, भोग इंचार्ज मधुकर अन्य मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top