33 केवी कांड्रा-लोधारिया लाइन में मेंटेनेंस आज, टुंडी समेत कई क्षेत्रों में पांच घंटे बिजली रहेगी बाधित

33 केवी कांड्रा-लोधारिया लाइन में मेंटेनेंस आज, टुंडी समेत कई क्षेत्रों में पांच घंटे बिजली रहेगी बाधित

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : 33 केवी कांड्रा-लोधारिया विद्युत लाइन में ट्री ब्रांच ट्रिमिंग (पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई) एवं अन्य लाइन मेंटेनेंस कार्य के कारण रविवार को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली विभाग के अनुसार, सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान रघुनाथपुर, महाराजगंज, लोधारिया, टुंडी, मनियाडीह, ओझाडीह, लाटानी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top