फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के घर की पुलिस ने की कुर्की दो मामलों में कुर्की, एक में इश्तिहार चस्पा

फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के घर की पुलिस ने की कुर्की

दो मामलों में कुर्की, एक में इश्तिहार चस्पा

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद थाना में दर्ज कांड के आलोक में न्यायालय के निर्देश पर शनिवार को फरार अपराधी प्रिंस खान के वासेपुर स्थित आवास पर कुर्की की कार्रवाई की गई। पुलिस ने न्यायालय से निर्गत कुर्की वारंट का विधिवत तामिला कराते हुए सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं।

कार्रवाई के दौरान न्यायालय के आदेशानुसार संबंधित संपत्ति की कुर्की की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। वहीं धनबाद थाना कांड संख्या 400/23 के आलोक में आरोपी के विरुद्ध इश्तिहार चस्पा करने की कार्रवाई भी की गई।

पूरे अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। मौके पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, डीएसपी विधि-व्यवस्था प्रकाश सोय, संबंधित थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top