सीआईएसएफ के महानिदेशक से मिले सीएमडी अवैध कोयला खनन, अधिकारियों पर हमला की घटनाओं से निपटने की बनी रणनीति

सीआईएसएफ के महानिदेशक से मिले सीएमडी

अवैध कोयला खनन, अधिकारियों पर हमला की घटनाओं से निपटने की बनी रणनीति

डीजे न्यूज, धनबाद: बीसीसीएल के मुख्य कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल ने शनिवार को नई दिल्ली में सीआईएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन, आईपीएस से मुलाकात की। इस दौरान कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के अध्यक्ष बी. साईराम भी उपस्थित थे। मुलाकात के दौरान अवैध कोयला खनन, कोयला चोरी और बीसीसीएल अधिकारियों पर हमलों की घटनाओं से निपटने के लिए समन्वय को मजबूत करने पर चर्चा की गई।  सीआईएसएफ के महानिदेशक ने सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने और बीसीसीएल की संपत्तियों, बुनियादी ढांचे और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ठोस उपाय विकसित करने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के अनुरूप राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा, निर्बाध कोयला उत्पादन सुनिश्चित करने और संस्थागत सहयोग को मजबूत करने में सीआईएसएफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top