प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन
दाड़दाहा व प्रधानखंता स्कूल की टीम बनी विजेता
डीजे न्यूज, बलियापुर: खेतटांड़ फुटबॉल मैदान में चल रहे प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। अंडर 15 वर्ष आयु वर्ग के बालक वर्ग के फाइनल में उत्क्रमित मध्य विद्यालय दाड़दाहा की टीम ने प्रधानखंटा स्कूल की टीम को पराजित किया। वहीं बालक वर्ग के 17 वर्ष आयु वर्ग के प्रतियोगिता में हाई स्कूल प्रधानखंटा ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगेपाड़ा की टीम को पराजित किया। जबकि छोटे बच्चों के लिए आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेतटांड़ की टीम ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोड़ाडीह की टीम को पांच -चार से पराजित कर दिया। बलियापुर शिक्षा विभाग के बीपीओ राकेश प्रसाद ने बताया कि तीन दिवसीय इस फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमों की संख्या कम होने के कारण दो दिन में ही समापन हो गया। मौके पर बीपीओ राकेश कुमार प्रसाद, आदित्य प्रसाद मिर्धा , स्वप्न कुमार महतो, तारिणी रवानी के अलावा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।