गोलकडीह में छात्रों ने रैली व नुक्कड़ नाटक से चलाया नशा मुक्ति अभियान

गोलकडीह में छात्रों ने रैली व नुक्कड़ नाटक से चलाया नशा मुक्ति अभियान

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय, गोलकडीह के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को विद्यालय परिसर से नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद एमओसीपी में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने “नशा का जो हुआ शिकार, उजड़ा उसका घर-परिवार”, “बीड़ी पीकर खांस रहा, मौत के आगे नाच रहा” तथा “जन-जन का एक नारा, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को नशा छोड़ने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य उमेश रवानी ने कहा कि “आज नशा के कारण अनेक परिवार बिखर गए हैं। हम लोग नाटक एवं प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। खासकर कोलांचल इलाके में लोग ज्यादा नशा का शिकार हो रहे हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं, इसलिए जागरूकता जरूरी है। नशा शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक है, क्योंकि इसके कारण हमारे शरीर में अनेक बीमारियां हो जाती हैं। हमें इससे दूर रहना चाहिए। जो लोग इसका शिकार हो गए हैं, वे धीरे-धीरे इससे दूर हों। हमारा लक्ष्य पूरे प्रदेश को नशा मुक्त बनाना है।”

कार्यक्रम को सफल बनाने में गणेश चटर्जी, केशव तिवारी, मनोज कुमार सिंह, पंकज कुमार रवानी, सुलेखा कुमारी, मदन मोहन मुखर्जी, इंदू सिंह, वंदना, सपन चटर्जी, अरविंद पांडे, एस.एन. खान, नेहा कुमारी, अर्जुन रवानी, अमर निषाद, पप्पू, अमित कुमार सिंह, सुनील कुमार रवानी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में तीसरा पुलिस की भी उपस्थिति रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top