मानव दिवस कर्मियों के बोनस पर सहायक श्रमायुक्त ने की सुनवाई

मानव दिवस कर्मियों के बोनस पर सहायक श्रमायुक्त ने की सुनवाई

झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ एवं ग्रामीण विकास श्रमिक संघ का साझा प्रयास रंग ला सकता है

डीजे न्यूज, धनबाद : श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग धनबाद के सहायक श्रमायुक्त के समक्ष झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ एवं ग्रामीण विकास श्रमिक संघ द्वारा वर्ष 2023 एवं 2025 में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड में कार्यरत मानव दिवस कर्मियों के बोनस की मांग को लेकर दिए गए पत्र पर सुनवाई की गई।

सुनवाई के दौरान झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रतिनिधि उदय भूषण प्रसाद ने बताया कि बोनस की मांग को बोर्ड मुख्यालय भेजा जाएगा। इसके बाद मामले की अगली सुनवाई की तिथि 29 जुलाई निर्धारित की गई। दोनों संगठनों ने संयुक्त रूप से दावा किया कि उनकी पहल से मानव दिवस कर्मियों को बोनस मिलना संभव होगा।

झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ के प्रदेश महामंत्री विक्रम भारद्वाज ने कहा कि झारखंड के सातों एरिया बोर्ड में कार्यरत मानव दिवस कर्मियों के बोनस की मांग को लेकर निगम मुख्यालय पर दबाव बनाया जाएगा और बोनस देने के लिए विवश किया जाएगा।

वहीं, ग्रामीण विकास श्रमिक संघ के प्रदेश मंत्री प्रवीण कुमार झा ने कहा कि बोनस मानव दिवस कर्मियों का वैधानिक अधिकार है और इसे हर हाल में लागू करवाया जाएगा।

सुनवाई के दौरान वार्ता दल में झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ के प्रदेश महामंत्री विक्रम भारद्वाज, उप महामंत्री दिलीप रवानी, एरिया बोर्ड अध्यक्ष तौफीक कुरैसी, अफरोज आलम, वीरेंद्र कुमार, संजय यादव, आसिफ, छोटू, बालेश्वर कुमार मोहली, कुणाल प्रसाद तथा ग्रामीण विकास श्रमिक संघ के प्रदेश मंत्री प्रवीण कुमार झा एवं धनबाद के संयुक्त मंत्री विजय गोस्वामी उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top