पेमिया ऋषिकेश विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी मिलना ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण: दिनेश महतो

पेमिया ऋषिकेश विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी मिलना ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण: दिनेश महतो

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): पेमिया ऋषिकेश विश्वविद्यालय चंदनकियारी, बोकारो की स्थापना को कैबिनेट से मंजूरी मिलने से सिजुआ व आसपास के शिक्षा प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। पेमिया-ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल बांस कपुरिया के निदेशक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के पुत्र दिनेश महतो ने इसे ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण बताया‌। कहा कि यह उपलब्धि झारखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत है, जो आने वाली पीढ़ियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध एवं नवाचार के नए अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं झारखंड सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग, विश्वास एवं शुभकामनाओं से हम शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top