मारवाड़ी युवा मंच ने चिकित्सक और सीए को किया सम्मानित
डीजे न्यूज, धनबाद : मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शक्ति शाखा द्वारा गुरूवार को समाज के दो महत्वपूर्ण स्तंभों चिकित्सक एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए एक विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और सीए डे के गरिमामयी उपलक्ष्य में धनबाद की प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा बजाज एवं वरिष्ठ सीए सुरेंद्र पासारी को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ईशा अग्रवाल (अध्यक्ष), पूजा खीरवाल (सचिव), मेघा शर्मा (निवर्तमान अध्यक्ष), सीमा सुल्तानिया (संरक्षक सदस्य), गौरी गोयल सदस्य शामिल थी।