प्रेमी से शादी करने बिहार से तेतुलमारी पहुंची प्रेमिका
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बिहार के औरंगाबाद की प्रेमिका अपना घर बार छोड़ कर गुरुवार को तेतुलमारी पीएसटी दो नंबर स्थित अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमिका के आने की सूचना पर आसपास के काफी संख्या में लोग प्रेमी बिट्टू के घर पहुंचे। लोगों के समझाने के बाद प्रेमी के परिजन स्थानीय नवनिर्मित देवी मंदिर के प्रांगण में हिन्दू रीति रिवाज के साथ दोनों को एक सूत्र में बांध दिया। इस पल का साक्षी बनने मौके पर काफी लोग मौजूद थे।
प्रेम विवाह के बाद उपस्थित परिजन व ग्रामीणों ने नव दंपति को उज्ज्वल व खुशहाल जीवन का आशीर्वाद दिया।