साहित्य सेवा अवार्ड से सम्मानित हुए अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष
डीजे न्यूज, बलियापुर: बीबीएम कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डा अमरेश प्रसाद भंडारी को उनके साहित्यिक योगदान के लिए साहित्य सेवा अवार्ड से सम्मानित किया गया है। साहित्य सेवा काउंसिल नई दिल्ली द्वारा मोजाईक सैंडोज बैंक्विट हॉल न्यू दिल्ली में दो दिन पूर्व आयोजित एक समारोह में भारत सरकार की ओर से अनुमोदित यह सम्मान उन्हें बॉलीवुड के जाने-माने लेखक व फिल्म निर्देशक सलीम दुर्रानी एवं प्रख्यात कलाकार शाहबाज खान ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। प्रोफेसर भंडारी मूल रूप से धनबाद के कलियासोल स्थित शालूकचापड़ा गांव का निवासी है। मालूम हो कि इसके पूर्व इसी वर्ष मई महीना में धनबाद स्थित रेलवे ऑडिटोरियम में आयोजित एक समारोह में पत्रकार संघ (भारत) द्वारा उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं लेखन कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया था। नई दिल्ली में पुरस्कृत होने पर बलियापुर कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर जितेंद्र महतो समेत प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उन्हें बधाई दी है।