राजकुमार वर्मा की उपलब्धियां शिक्षकों के लिए अनुकरणीय : एडीपीओ आशीष कुमार
वरीय शिक्षक की सेवानिवृत्ति पर राजकीयकृत मध्य विद्यालय दुर्गा मंदिर में चलते चलते मेरे ये गीत …पर दी गई भावुक विदाई
डीजे न्यूज, धनबाद : राजकीयकृत मध्य विद्यालय दुर्गामंदिर , नगरपालिका धनबाद में उसी विद्यालय के शिक्षक
राजकुमार वर्मा को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए एडीपीओ आशीष कुमार ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते। उनकी कृतित्व का लाभ अक्सर अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणाश्रोत रहता है। राजकुमार वर्मा जैसे परिवर्तन दल के राज्य साधन सेवी भले ही पद से रिटायर हुए हों लेकिन उनकी उपलब्धियां अन्य शिक्षकों के लिए अनुकरणीय हैं। वरीय शिक्षक व अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता राजकुमार वर्मा मंगलवार को सेवानिवृत हो गए हैं।
इससे पहले विद्यालय की बच्चियों द्वारा स्वागत गान और सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार और शरीफ रजा, महासचिव सियाराम प्रसाद सिंह, एसआरपी दिलीप कुमार कर्ण, हरेंद्र गुप्ता, कुमार वंदन, शंभू शरण अंबष्ठ, बासुदेव गोस्वामी, श्यामानंद लाल त्यागी आदि वक्ताओं ने भी संबोधित करते हुए कहा कि राजकुमार जैसे ऊर्जावान शिक्षक बेमिसाल हैं। मुनमुन भट्टाचार्य, निकी श्वेता सिंह, मुक्ता कुमारी, उमेश लाल, रामलखन कुमार, राकेश कुमार, राकेश रंजन, नीरज मिश्रा आदि शिक्षकों ने भी राजकुमार वर्मा के सम्मान में अपनी बातें रखीं। अंत में चलते चलते मेरे ये गीत …पर भावुक विदाई दी गई। समारोह को बेहतर तरीके से आयोजन करने में चिंतामणि कुमारी, अमित गुप्ता, धीरज कुमार, रंभा कुमारी, कुमारी माधुरी, रीना कुमारी, बंदना कुमारी , बबीता, लक्ष्मी, साहिल, साहिल आदि का बहुमूल्य योगदान रहा ।