कतरास व बलियापुर के विभिन्न जगहों पर हूल दिवस पर कार्यक्रम

कतरास व बलियापुर के विभिन्न जगहों पर हूल दिवस पर कार्यक्रम

डीजे न्यूज, बलियापुर/कतरास(धनबाद): हूल दिवस के मौके पर मंगलवार को कतरास व बलियापुर के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पांडेडीह स्थित सिदो-कान्हू मैदान में हूल क्रांति के शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने शहीदों की जीवनी पर प्रकाश डाला।कहा की इन लोगों ने झारखंड के जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी। झारखंड की सुरक्षा के लिए उनके विचारों पर चलने की जरूरत है। मौके पर संथाली नृत्य व गीत का आयोजन भी किया गया। मौके पर पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, नुनुलाल हेंब्रम, मनोहर हेंब्रम, विनय मुखर्जी, अरुण रजवार, हैदर अली अंसारी, नरेश हेंब्रम, लालमोहन महतो, कौशल्या सोरेन, लक्ष्मी देवी समेत सैकड़ो थे। इसी प्रकार दाड़दाहा, सांवलापुर में भाजपा नेता रविश्वर मरांडी के नेतृत्व में हुल दिवस मनाया गया।
कतरास में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी दुर्गाचरण मरांडी, अभिषेक मुर्मू, राजकुमार टुडू, तेजमन मुर्मू, रोहित कुमार, आशीष, अनुराग आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top