भाकपा माले ने हूल क्रांति के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
डीजे न्यूज, धनबाद: भाकपा माले की ओर से पुराना बाजार के टेंपल रोड स्थित कार्यालय में मंगलवार को हूल क्रान्ति दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम सिध्दो-कान्हो, फूलो -झानो, चांद-भैरव के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
पार्टी के जिला सचिव कॉमरेड बिंदा पासवान ने कहा कि आर्थिक, समाजिक, राजनीतिक एंव शोषण के खिलाफ महाजनो एवं अंग्रेजी प्रशासन को मुंहतोड जवाब दिया जिससे पूरा ब्रिटिश साम्राज्य खतरा महसूस करने लगा।
बीसीकेयू के संयुक्त महामंत्री मानस चटर्जी ने कहा कि आज के परिस्थिति में तमाम तरह के परिवर्तन और शोषण विहीन समाज की रचना करने हेतू उत्पादक वर्ग एंव नौजवानों को तत्परता के साथ जनता के बीच जागरण का काम करना चाहिए तभी मार्क्सवादी विचार धारा पर आधारित नव समाजवाद स्थापित किया जा सकता है।
विचार गोष्टी में जिला कमिटि के काॅ.सुभाष चटर्जी, सुभाष प्रसाद सिंह, विजय कुमार पासवान, बुटन सिंह, शशी पासवान, लड्डू अंसारी, विक्की पासवान, पुटूस पासवान, गौतम पासवान, शुभम पासवान, करण पासवान आदि थे।